Tuesday, November 17, 2009

हत्याकांड


कल के अखबार में

खबर छ्पी थी

हो गया है

एक हत्याकान्ड ,

खूब चर्चा में है वो

जो मर चुका है

कैसे उसे मारा गया ?

क्यों उसे मारा गया ?

फोटो भी छ्पी है उसकी

और रोते हुए उसके रिश्तेदारों की

भीड़ है लोगों की

और सुना है केस अदालत तक जायेगा

फ़ैसला वहीं होगा

देखिये !

क्या पता वो लौट आये ?




No comments:

Post a Comment