Thursday, August 26, 2010

वक़्त-बे-वक़्त

 1 - तुम यूँ ही गुज़र जाते हो , तुम जब भी ठहर जाते हो.
       मैं तेरी बाहों में जीने की कोशिश में, वक़्त से यूँ ही लड़ता रहता हूँ.


2 -  माँ ने सोचा था के सहारा होगा,
      बच्चा बुढ़ापे का गुज़ारा होगा ,
      बचपना है के गुज़रता ही नही है.

3 -  कोई आवाज़ लगाता है हमें भरे हल्ले में,
      यूँ उजाला है, हमने वहाँ पाला है .

3 -  तुम ले गये थे अपना सारा सामान ,
      बीते वक़्त का अब में क्या करूँ..

4 - आओ मिलकर घड़ी की सुई रोक लें,
      वक़्त बहुत बुरा है जो गुज़र रहा है.

5 -  मासूमियत का ढोंग बेहतर ही होना चाहिए,
      पूंछ हिलाते कुत्ते से कुछ तो बेहतर हो तुम.

6 - बाँवरे मन की तलब है, अब कुछ कर गुज़र जाना पड़ेगा .
     वक़्त मेरा आना चाहिए , वरना वक़्त को ठहर जाना पड़ेगा .

7 - मैं ख्वाब देखता आया हूँ, मैने ख्वाब सजाना सीख लिया.
     मैं हारूँगा अब क्यों बाज़ी , मैने जीत को पाना सीख लिया



8 - अपनी बाहों में समा जाएगा ये आसमान,

      कुछ बुलंदियों से यूँ गुफ्तगू की है.



9 - सोच से परे कुछ सोचा है ,

      आज उम्मीदों से फिर एक जंग हुई.






10- बहुत सस्ता कर देते हैं लोग अपनी कुछ गंदी कीमतों से,
       मेरा सामान भी अब मेरा रहने नही देते.

11 -जिस एक ख्वाब का सौदा तुम्हारे लिए किया है,
       सुना है उस रोज़ कोई रात नही होगी.

12 - हाँ नमी में भी कमी होती है ,
        शबनमी पत्तों से पूछा था कभी.


13 - बहुत डर लगता है किसी के नज़दीक होने में,

         हो सके तो दूरियों से भी फासला रक्खा जाए .

14 -   बहुत समझा दुनिया को,
        बहुत समझाया दुनिया वालों ने.

15 - ये जो एहसास होते हैं , बहुत खामोश होते हैं
         इन्हें खामोश रहने दो , ये बहुत ही ख़ास होते हैं।

16 -  मुझे भी हक़ देना के कुछ अल्फ़ाज़ मेरे हों
        कई लोगों ने लूटा है मेरी चुप्पी का दम लेकर'

17 -  ना नींद आती है ना सुकून होता है,
        शायद ऐसा ही कुछ, जुनून होता है।

18 -  कभी कभी सही होना भी बहुत ग़लत होता है
         मुझे सच्चाई बहुत पसंद है ।

19 -  उड़ान मेरे परिंदों की भी कुछ नज़र कर लो

        के फ़ैसले बदलते कुछ देर नही लगती ।

20 - ना तू होता ना तेरी चाह होनी थी
       बिना मंज़िल की इक तन्हा राह होनी थी।

21 - गुमशुदा सी एक तलाश के लिए

       ये लड़ाई भी ख़त्म हो जाएगी.

22 - जो सिखाया तुमने मुझे मैं वो ही करता गया ,

       मैं नही बदला तुम्हारी तरकीबें ही बदल गयी.

23 - मुझे माफी दे सको तो दे देना
       अब मेरी ग़लतियाँ ही मेरी सफाई है.



24 - मैं सोचता हूँ के तुम क्या सोचते होगे

       मैं वही सोचता हूँ जो तुम सोचते होगे .

25 - वो ज़रूरत की बात करते हैं
        मैं हक़ीकत में उलझ जाता हूँ.

26 - ना समझो तुम मुझे तो ये ही बेहतर है,
       जान भी गये तो मैं अब भी वही हूँ ।

27 - ना बदल जाऊं कहीं ये भी डर होता है
       आजकल हालातों में बहुत असर होता है .

28 - बस यही गुनाह हुआ जाता है, हर आदमी आम हुआ जाता है.
       यहाँ ख़ास वो लोग हुआ करते हैं,चोरी का काम जिसे आता है ।

29 -  बेरहम हुए भी तो क्या हुए
         रहम तो तुमपे किया जाना था

30 - खुद को यूँ भी कभी उल्लू बनाया जाए
        जब जी ना लगे तो लगाया जाए .

31 - हाँ अब मैं ग़लत होने चला हूँ
        सच को सच बोलने चला हूँ


32 - तुम्हारा दुख मैं समझता हूँ
       मेरी खुशी से तुम नाराज़ तो नहीं ।

33 - मैं कभी गुमशुदा भी हो सकता हूँ
       जान पहचान ज़्यादा अच्छी नही होती ।


34 -  दोस्त हम भी बनाने निकले ,
        दुश्मनों को आज़माने निकले ।

35 - कुछ किनारे इस दरिया के बहे जायेंगे ,
       सुना है शोर बहुत दूर तलाक़ जाएगा ।

36 - कौन पढ़ेगा मेरे अंदर छिपी हुई इस किताब को,
        जलने से पहले मैं इसे खुद ही निपटा लूँ ।

37 - जो सहा मेरे बुज़ुर्गों ने मुझे उसकी सज़ा अता कर
        कर जो भी कर ए ख़ुदा कर मुझको बता कर ।

38 - धुंध ही धुंध चारों तरफ़ दिखाई देती है ,
        ख़ुमार सर्दियों के लहज़े बात करता है ।

39 - ख़याल ख़यालों से टकराए चूर हो गये
        कुछ हादसे होने को मज़बूर हो गये.

40 - झिलमिलाती है बूँद पत्तों में ,
        अब अब्र को सब्र कहाँ होगा.

41 - सुखद अनुभव ,स्वच्छ तपस्या , विरह मेरे अपनों का ,
       दुखद पीड़ा , निर्मोह बंधन ,व्यथा सब कुछ कहती है.

42 -  कभी तो कोई वज़ह मिलेगी ,

        कभी तो बेवज़ह मिला करो .

43 - कुछ लोग जले भुने से ग़लत आग मैं लिपटे हैं ,
        वो चिंगारी ये कहती है मेरा मकसद तो साफ़ था .

44 - खामोश हूँ पर बोल रहा हूँ ,


      खुद से खुद को तोल रहा हूँ.

45 - रास्ते के पत्थर हैं ठोकर सम्हाले हुए ,
         इस सफ़र से उम्मींदें और ज़्यादा हो गई .

46 -  उमंगों की बौछार लिए इस पल को गीला गीला कर ,
        आसमान तो नीला हैं इस धरती को भी नीला कर। :)

47 - ये जो ख्वाब हैं अजाब हैं , ये मुफ़लिसी के हिसाब हैं .
       ये दौर-ऐ-जहां का है फलसफा , ये फैसले हैं फसाद है ।

48 - 
रास्ते गुमराह जब करने लगे तुझको कभी ,
       तुझको मंज़िल का ठिकाना और भी आसां लगेगा ।

49 - कितने रिश्तों को समझाऊं मैं , 

        अब किस-किस का बन जाऊं मैं .
        क्या जश्न यही है जीवन का ? 

        इक प्रश्न यही है जीवन का .
        कितने हिस्सों मैं बँट जाऊं मैं ? 
        अब किस किस का बन जाऊं मैं .

50 - 
अपने साए को सम्हाले रखना ,
       ये भीड़ अभी लोगों की जानी बाकी है .

51 - मुझे ग़लत कह तो लेता था मगर साबित ना कर पाया,
       मैं सच कहता था वो कभी ना बदलेगा .

52 - मैं ना ठहरता तो तुम भी नही रुकते,
       जाने क्यों एक वज़ह बहुत लाज़मी हो गयी.

53 - लम्हे मुझे रोक लेते हैं,
       और पूछते हैं मुझसे बच कर कहाँ जाएगा?
       बस उसी मुकाम की तलाश अभी बाकी है.

54 - कई रातों से नींद नही आती है ,
        खूब ख़्वाबों को थपकीयाँ दे के सुलाया मैने .

55 - सिलवटें उस तस्वीर को बयान कर रही थी ,
        एक तक़दीर की  लड़ाई में वो तरकीब भी गयी ।

56 - मैं लड़ रहा था तुम जीत रहे थे ,
        लम्हे बेवज़ह बीत रहे थे ।

57 - मुझे तूफ़ान से लड़ना है ,

      समंदर अब अच्छा लगता है


58 - जब लकीरें असरदार थी 

        तो किस्मत से झगड़ा था ,

        अब किस्मत बदल रहा हूँ तो ,

        ज्योतिष् बहुत नाराज़ है .


59 - सफ़र वही है तरीके बदल गये ,

        मंज़िलें अब मेरे मोड़ पर ही मुड़ती है .


60 - गीली रात में कुछ ख्वाब निचोड़ के रखे हैं ,

        सुखते सुखते हो सकता है सुबह हो जाए .


61 - सिलवटें उस तस्वीर को बयाँ कर रही थी ,

        एक तक़दीर लड़ाई में वो तरकीब भी गयी ।


62 -  खुश रहें हम , खुश रहो तुम

        खुश रहे खुशी , खुश रहे गम .


63 -  तुम ही तुम नज़र आते हो ,

         तुम ये क्या कर गुज़र जाते हो। 


64 - देखी हैं आईने की कुछ हसरतें बेपनाह,

        रोज़ रोज़ ये आईना भी तो बदल नही सकता .

65 - कभी कभी ही उभरते हैं ये जज़्बात दिल के कोने में,
         मैं थोड़ा थोड़ा और मतलबी हो जाता हूँ .

66 - कितना वक़्त परोसा है ज़िंदगी की थाली में ,

       तेरा इंतज़ार है के कम ही नही होता .


67 - इतना लड़ना क्या काफ़ी नही है ,

        जीत तुम्हारी तय रक्खी है .


68 - चुप रहकर कई बातें जब चीख चीख कर चिल्लाती हैं,

      तो उन आवाज़ों पर बहुत तरस आता है, जो कभी कुछ बोल ही ना पाए.


69 - मैं तो निकला हूँ एक मंज़िल की तलाश में,

        रास्ते अगर हैरान करे तो किसी का कुसूर क्या ?

70 - बहुत बार हारने के बाद पता चला,
         जीतना बहुत ज़रूरी है .

71 - सिमट रहा हूँ तेरे वज़ूद में ,
        यकीन अब ना दिला पाऊँगा .

72 -  अब के खुश रहना ,

       दुखों के भी साथ ,

       अब के क्यों

       पहेलियों में उलझाए रखें खुद को.


73 - तुझे अपने साए में छुपा लूँ , 

        आ बचा लूँ खुद से तुझको मैं .


74 - ख्वाब अब के रातों के चाँद खोद लायेंगे ,

         अंधेरा दरमियाँ रखना , सुबह हो ना पाए बस !

75 - छुप के रहते हैं नज़र नही आते , 

      ख़याल बनना कोई उनसे सीखे 


76 -  ज़िंदगी है , ज़िंदगी में , 

         लोग आए चले गये , 

         कुछ को छाँटने में वक़्त लगा , 

         कुछ छँटते ही चले गये .


77 -  ये दुआएं ग़लत ये सजायें ग़लत ,


         उसके नाम की उड़ रही हैं अफवायें ग़लत , 

         वो ग़लतियाँ थी ग़लत तो होनी ही थी ,

         क्यूँ मिल रही है ग़लतियों को सज़ायें ग़लत .

78 -  हाथ की लकीरें थी ,झूठ बोल रही थी ,  
          भला किस्मत में भी अब कौन भरोसा करे .

79 -  अगर मैने कहा था तो तुम्है चले ही जाना था ,
        मेरे बस का जो वक़्त था, वो भी तो चला गया .


80 -  मैने चुप्पी बाँधी थी ,
        खामोशी फिर भी बोल पड़ी. 

90 -  तुम जो बदले हो अब की बारी , 
        मौसमों का बदलना , बदलना नही लगता . 

92 -  कोहरे में डूबी दिशाओं से 
         जानना था
         रास्ते का पता ,
         मंज़िल का असर ,
         हुआ यूँ वाक़या के
         कोहरा भी छट गया .


93 -  हवाओं पे फ़ैसला छोड़ दिया है ,
        अबके मंज़िल, आसमान ज़रूर चूमेगी .


94 - मेरा भी कत्ल हुआ तेरे साथ साथ
       मेरी चुप्पी में तेरा शोर बहुत है 
.


95 - मैं ना रुकता तो तुम भी नही रुकते ,
       इसलिए मैने वक़्त को ही रोक लिया . 


96 - शहर की आबो हवा रास आ गयी
       अपना गाँव भूल जाने में वो कामयाब हुआ  .


99 - तुझे अपने साए में छुपा लूँ , 
       आ बचा लूँ खुद से तुझको मैं 

100 -मुश्किल से मुश्किलों को थामा है , 

आसानी से तो इन्है भी जाने ना दिया जाए ..

101 - खता किया कर , 
          पर बता दिया कर  .   

102 -  गहरी  गहरी रातों में जब सपने भी सो जाते हैं , 
           मुझको जागना पड़ता है सपनों को जगाने के लिये .

103 -  कद छोटा ही अच्छा होता है , 
           ऊँचा देखने के लिये .           

104 -  चांदनी रात में दस्तखत है तुम्हारा ,
          ये वही पुराना एक खत है तुम्हारा। 

105 - शहर से दूर रहता है ,
         मगर वो गांव  से नहीं है। 

106 - खुदी से वास्ता है तेरे लिये ,

          बस यही रास्ता है तेरे लिए। 

107 - यूँ हो के किसी मंदिर में अज़ान हो जाये         यूँ हो के किसी मस्ज़िद में शंख नाद हो जाये ।
         ये जो फ़र्क बगावत के बुन लिए हैं सबने,
         सांसें क्यों ना मज़हब से परे हो जाये ।

108 - उसको नफरत है के मुझसे प्यार नहीं।

109 - अंधरों ने चरागों से जो बातें की सुनी तुमने ? 
         रात भर चाँद भी हैरां था अपने उजाले से ,
        अंधरों ने जलाया था चराग़ ,कल रात की बात है ।
        कल रात की बात है , रात को रात होने नहीं दिया गया ।

110 -  मैंने हिसाब से नियम बनाये थे , 
          उसने नियम से हिसाब तोड़ दिया। 

111 - जो ज़रूरी था वो ज़रुरत ने बदल दिया। 

112 - जंग में जंग न लगे ,
         इसलिए जंग जारी है। 

113 - बस यहीं तलक सच है के तेरा वज़ूद है क़ायम ,
         गुज़र जाने के बाद फिर कहाँ साँसों का इल्म होता है ।

114 - तुमने राहों में जो कांटे बिछा रक्खे हैं ,
        उन्हें हमने फूलों का दर्ज़ा दिया है। 

115 - वक़्त बे वक़्त ,वक़्त से मिला करो ,
         जाने कौन सा वक़्त , वक़्त पे आ जाये ।

116 - रात की तस्वीर बना ली है ,
         बहुत रातों से लड़ झगड़ के।

117 - ये मोल भाव से खरीद लेते हो जो जज़्बात तुम 
          इनमें भी महंगाई की मार पड़ती होगी ना।

118 - समंदर ने सिखाया गहरा रहना ,
          मगर कितना ? ये नहीं पता।

119 - यादों के दस्तवेज़ों में ,
          एक पुराणी नज़्म मिली है। 

120 - किनारे में जो मिलता है वो सहरा याद करता है ,
          समंदर कितना गहरा था ? वो पहरा याद करता है। 

121 -  जान के ख़ुद को , तुझको जाना ,
           जान के तुझ को , खुदको जाना ।

122 - महज़ इतना ही इत्तेफ़ाक़ था ,
         बस इत्तेफ़ाक़ था। 

123 - कहानियां बदलती नहीं ,
          जब किरदार बदलते हैं ,
          तो बुरा लगता है। 

124 - कभी कभी गलतफमियां भी इंसान को बड़ा बना देती हैं ,
          इसमें गलत क्या है। 

124 -  चल के बादलों के पास चलें 
          ये ज़मीं तो लोगों की है ,
         सुना है आसमान किसी का नहीं होता। 

125 - सफर की बात करता है मगर हमसफ़र नहीं है वो ,
         सज़र का टूटना कोई आके मुझसे पूछ ले।  

126 - नींद का मानना है के रात सुबह तक होगी। 




 दनी रात में दस्तख़त है तुम्हारा , ये वही पुराना एक ख़त है तुम्हारा ।चाँदनी रात में दस्तख़त है तुम्हारा , य

7 comments:

  1. ब्लागजगत में आपका स्वागत है. शुभकामना है कि आपका ये प्रयास सफलता के नित नये कीर्तिमान स्थापित करे । धन्यवाद...

    आप मेरे ब्लाग पर भी पधारें व अपने अमूल्य सुझावों से मेरा मार्गदर्शऩ व उत्साहवर्द्धऩ करें, ऐसी कामना है । मेरे ब्लाग जो अभी आपके देखने में न आ पाये होंगे अतः उनका URL मैं नीचे दे रहा हूँ । जब भी आपको समय मिल सके आप यहाँ अवश्य विजीट करें-

    http://jindagikerang.blogspot.com/ जिन्दगी के रंग.
    http://swasthya-sukh.blogspot.com/ स्वास्थ्य-सुख.
    http://najariya.blogspot.com/ नजरिया.

    और एक निवेदन भी ...... अगर आपको कोई ब्लॉग पसंद आवे तो कृपया उसे अपना समर्थन भी अवश्य प्रदान करें. पुनः धन्यवाद सहित...

    ReplyDelete
  2. शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति| धन्यवाद|

    ReplyDelete
  4. इस नए चिट्ठे के साथ हिंदी ब्‍लॉग जगत में आपका स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete
  5. आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद.:)

    ReplyDelete